फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष विराम ख्ात्मः हमास ने दागे रॉकेट, 42 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमास के चरमपंथियों का कहना है कि उन्होंने इसराइल पर कई रॉकेट दागे हैं। इसराइल ने गजा में 12 घंटे के संघर्ष विराम को आगे बढाने का प्रस्ताव रखा था जिसे हमास ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


हमास ने इसराइल पर आरोप लगाया है कि वह संघर्ष विराम के बहाने और हमलों की तैयारी कर रहा है। हमास का कहना है कि लडाई थोडी देर के लिए नहीं बल्कि पूरी तरह से बंद होनी चाहिए।

गजा पर इसराइली हमलों में एक हजार से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। मारे गए अधिकतर फलस्तीनी आम नागरिक हैं। वहीं हमास के हमलों में 42 इसराइली मारे गए हैं जिनमें 40 सैनिक हैं।
विज्ञापन


गजा में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 19 दिनों की अब तक की लडाई में लगभग 5,900 फलस्तीनी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच मूल संघर्ष विराम का समय स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे खत्म हो गया।
विज्ञापन

संघर्ष विराम के प्रयास जारी

गजा में हमास ने इस समय का इस्तेमाल शवों को हटाने और रसद जुटाने में किया। इसराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष विराम का समय 24 घंटे के लिए बढाने का आग्रह किया था।

उन्होंने बताया, ''कैबिनेट ने तय किया कि संघर्ष विराम का समय चार घंटे बढाकर आधी रात तक कर दिया जाए और संयुक्त राष्ट्र के आग्रह पर विचार किया जाए।''

उन्होंने दावा किया कि इसराइली सुरक्षा बलों ने इस दौरान कोई हमला नहीं किया। लेकिन हमास के प्रवक्ता इहाब अल-हुसैन ने बीबीसी को बताया कि इसराइल के इस प्रस्ताव को कई वजहों से खारिज कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमास चाहता है कि गजा की नाकाबंदी खत्म की जाए और लडाई पूरी तरह से बंद की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसराइल पहले भी संघर्ष विराम के बहाने हमलों की तैयारी करता रहा है।

वहीं फ्रांस की राजधानी पेरिस में अमरीका, तुर्की, कतर और कई अन्य देशों के विदेश मंत्रियों ने चर्चा की है और दोनों पक्षों से संघर्ष विराम बढाने की अपील की है।

ब्रितानी विदेश मंत्री फिलिप हेमोंड ने बीबीसी से कहा है कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए एक टेबल तक लाने में संघर्ष विराम की अहम भूमिका होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें