इसराइल और हमास 12 घंटे के संघर्ष विराम के लिए राजी हो गए हैं। खबरों के मुताबिक ये संघर्ष विराम स्थानीय समय के मुताबिक आठ बजे से शुरू होगा।
इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने सुझाव दिया था कि इसराइल और हमास कम से कम सात दिनों के लिए लडाई रोकें। दोनों पक्षों के बीच सात दिन का संघर्ष विराम लागू करने की कोशिशें अब भी जारी हैं।
जॉन केरी का कहना था, "हमारे पास बातचीत करने के लिए बुनियादी प्रारूप है। हमें भरोसा है कि ये काम करेगा। इस पर लगातार काम करने की जरूरत है। हमारा मानना है कि सात दिन के लिए दोनों पक्ष संघर्ष रोकें और इस मौके का इस्तेमाल मतभेद की वजहों के हल पर केंद्रित करें।"