फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराकी जनरल की गोलीबारी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बगदाद के नजदीक इलाके में गोलीबारी में इराकी सेना के एक जनरल की मौत हो गई है। उधर इराकी सांसदों ने नए नेता के चुनाव का फैसला टाल दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि सेना की छठी डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल नज्म अब्दुल्लाह अल-सूडानी की अबु गरैब इलाके में चरमपंथियों से संघर्ष के दौरान मौत हो गई।

यह जगह राजधानी बगदाद से 20 किलोमीटर दूर है। इससे पहले नया प्रधानमंत्री चुनने को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच सोमवार को इराकी संसद का सत्र 12 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


सुन्नी विद्रोहियों के बढते प्रभाव के मद्देनजर इराक के नेताओं से एक होने की मांग की जा रही है लेकिन गतिरोध कायम है। मंगलवार के लिए तय सत्र को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

'सांप्रदायिक नीतियां'

पिछले हफ्ते हुई संसद की पहली बैठक में स्पीकर का चुनाव किया जाना था लेकिन यह दो घंटे से भी कम वक्त में खत्म हो गई जब कुर्द और सुन्नी अरब सांसदों ने वॉक आउट कर दिया। उससे सदन चलाने के लिए जरूरी सांसदों की संख्या उपलब्ध नहीं रही।

अप्रैल में सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाले समूह के नेता के रूप में मलिकी ने सरकार बनाने का दावा किया है। लेकिन वर्तमान संकट से निपटने के उनके तरीकों को लेकर सुन्नी, कुर्द और विरोधी शिया सांसदों ने उनसे पद छोडने की मांग की है।

विपक्षियों का यह भी कहना है कि उनके पिछले दो कार्यकालों के दौरान सांप्रदायिक और दमनकारी नीतियां अपनाई गई थीं।

इराक के सबसे वरिष्ठ शिया आलिम अयातुल्लाह अली अल-सिस्तानी ने संसद के सत्र से पहले सभी पार्टियों से मंत्रियों की नियुक्तियों पर सहमत होने का आग्रह किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें