फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक: हवाई हमलों में IS के 15 आतंकियों की मौत, जारी है जंग

Sat, 09 Sep 2017 08:35 PM IST
एजेंसी, बगदाद
विज्ञापन
isis - फोटो : the sun
विज्ञापन
इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर हमले आज भी जारी है। इस दौरान पूर्वी इलाके में दियाला के पास आईएस के कब्जे वाले इलाकों में हवाई हमले किए गए जिसमें कम से कम 15 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन


पढ़ें: ISIS के बम धमाके से दहला बगदाद, अब तक 12 लोगों की मौत

हमले से पहले इराकी सेना ने बकूबा के गातून क्षेत्र में एक इमारत पर छापेमारी भी की और भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। इराकी जनरल के मुताबिक वायुसेना ने आईएस के कब्जे वाले इलाके हिमरीन झील के नजदीक वाले प्रांत को टार्गेट किया और हवाई हमले शुरू किए।

पढ़ें: टेरर फंडिंग: IS ने स्पेन में आतंकी हमले के लिए ब्रिटिश कंपनियों का किया इस्तेमाल

इन हमलों में 15 आतंकी मारे गए जबकि उनके कई और ठिकाने व परिवहन सेवाएं नष्ट कर दी गईं। इराकी सुरक्षा बल फिलहाल आईएस के कब्जे वाले हाविजा व आसपास के इलाकों को मुक्त कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें