फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में आठ संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अलकायदा से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में मलयेशिया में दो नौकरशाहों समेत आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबू बकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध मलयेशियाई नागरिक हैं, जिनकी उम्र 22 से 36 साल के बीच है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले महीने स्पेशल ब्रांच काउंटर टेरोरिज्म डिविजन ने तीन राज्यों से छापा मारकर सभी संदिग्धों को एक साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार को खालिद की ओर से जारी बयान के मुताबिक गिरफ्तार संदिग्धों में से छह अलकायदा के आतंकी हैं, जबकि बाकी दो संदिग्ध आईएस से जुड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों के बीच दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों संदिग्ध नौकरशाहों की उम्र 28 साल है। उन्होंने बताया कि दोनों नौकरशाह आईएस की उस शाखा के सदस्य हैं, जो सरकारी अधिकारियों के बीच आईएस की विचारधारा के दुष्प्रचार का काम करता है।

खालिद ने बताया कि गिरफ्तार दो संदिग्धों की उम्र 22 और 33 साल है, जिनकों इससे पहले आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया में घुसने की कोशिश के दौरान 18 अक्तूबर 2012 को लेबनान में गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें