नाइजीरिया में उन लड़कियों को अपनी जिंदगी जीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनका अपहरण बोको हरम के आतंकियों द्वारा कर लिया गया था।
विज्ञापन
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
2 of 10
नाइजीरिया में कई ऐसे दिल दहला देने वाला मामले सामने आ रहे है जहां लड़कियों का बोको हरमके आतंकियों द्वारा अपहृत होने के बाद जब वो उनके चंगुल से छूट कर आती हैं तो उन्हें उनका परिवार ही नहीं अपनाता।
विज्ञापन
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
3 of 10
ब्रिटेन के डेलीमेल अखबार द्वारा प्रकाशित समाचार के अनुसार 17 वर्षीय नूर का अपहरण बोको हरम के आतंकियों द्वारा कर लिया गया था। आतंकियों ने नूर का बलात्कार भी किया। अभी वो 6 माह के बच्चे की मां है। नूर 6 बार बोको हरम के चंगुल से भाग चुकी है। अब उसे उसके परिवार के लोगों ने ही अपनाने से मना कर दिया है। ( तस्वीर में नूर अपनी बच्ची के साथ )
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
4 of 10
ये हाल सिर्फ एक नूर का नहीं है। पूरे मुल्क में ऐसी कई नूर हैं जिनका अपहरण बोको हरम के आतंकियों द्वारा कर लिया जाता है। फिर वो इनके साथ जोर जबर्दस्ती करते हैं। जब वे किसी तरह से इन आतंकियों के चंगुल से छूट कर अपने घर वापस जाती हैं तो इन्हें हर ओर से बहिष्कृत कर दिया जाता है। इनके घर वालों को डर होता है कि अब इनमें 'खराब खून' हो गया है।
विज्ञापन
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
5 of 10
आतंकियों के चंगुल से छूट कर आने वाली युवतियों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह भी होती है कि इन्हें बोको हरम के सदस्यों का खबरी मान लिया जाता है। ( तस्वीर 14 वर्षीय आएशा की जिसका जिक्र आगे किया गया है। )
विज्ञापन
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
6 of 10
14 साल की आएशा जो 2 साल तक बोको हरम के कैद में थी। अभी इसके गर्भ में 6 माह का बच्चा है। इसे नाइजीरिया के संबसिया जंगल में रखा गया था जिसका बालात्कार बोको हरम के ' पति ' द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
7 of 10
आएशा का अपहरण बोको हरम के आतंकियों ने उसके पिता की आड़ में किया था। आतंकियों ने उसके पिता को बंदूक की नोक पर रखा हुआ था। इसके बाद उसे जंगल के रास्ते करीब 2 महीने तक चल कर बोको हरम के आतंकियों के साथ जाना पड़ा।
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
8 of 10
हालांकि बोको हरम के आतंकियों से लड़ने के लिए नाइजीरियन सेना को काफी हद तक सफलता मिली है। ( तस्वीर में नाइजीरियन सेना )
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
9 of 10
बोको हरम द्वारा अपहरण किए जाने वाले पुरुष और महिलाओं की संख्या लगभग 500 से 2000 के बीच बताई जाती है। यह संख्या 2012 से लेकर अब तक की है। ( तस्वीर में सेना द्वारा बचाई गई एक लड़की )
जिन लड़कियों का अपहरण बोको हरम ने किया उनका खून मान लिया जाता है 'खराब'
10 of 10
हालांकि इन लड़कियों की समस्या सिर्फ चंगुल से छूट जाने पर खत्म नहीं हो जाती बल्कि बिना परिवार और समुदाय के सहयोग के ये अपने बच्चों के साथ रहती हैं। लोग इन्हें शाब्दिक और शारीरिक रूप से परेशान भी करते हैं।