फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाका हमला: रेस्टोरेंट में पिज्जा बनाने वाला बावर्ची भी था हमलावरों में शामिल?

Tue, 05 Jul 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन
ढाका हमले का पोस्टमार्टम जारी है। अब यह बात निकलकर आ रही है कि आतंकी वारदात को अंजाम देने वालों में रेस्टोरेंट का पिज्जा बावर्ची भी शामिल था। बताया जा रहा है कि पिज्जा बनाने वाला बावर्ची करीब एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। लेकिन इस बात पर भी कयास ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आतंकियों की संख्या को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने पहले हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पांच आतंकियों की तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर जारी की थीं। आईएसआईएस का दावा है कि वारदात को उसके 6 लड़ाकों ने अंजाम दिया था। वहीं, बांग्लादेश सरकार का दावा है कि हमलावर सात थे, जिनमें एक 6 को मार गिराया गया और एक को जिंदा दबोच लिया गया।

बांग्लादेश की तरफ से जारी की गई आतंकियों की तस्वीरों में एक शख्स को रेस्टोरेंट में पिज्जा बनाने वाला बावर्ची बताया जा रहा है। तस्वीरों में उसका नाम सैफुल चौकीदार बताया गया है।
विज्ञापन


अभी तक यह बात भी साफ नहीं हो पायी है कि सैफुल चौकीदार का आतंकियों से संबंध था या नहीं?

20 मिनट में 20 बंधकों की कर दी गई थी बेरहमी से हत्या

- फोटो : Reuters
शुक्रवार को ढाका के रेस्टोरेंट में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी भले ही आईएसआईएस ने ली हो, लेकिन बांग्लादेश सरकार की तरफ से बताया गया था वारदात को देश के आतंकियों ने अंजाम दिया था। हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की बात भी कही गई थी।

वहीं, इस हमले में आतंकियों ने 20 मिनट के भीतर 20 बंधकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मारे जाने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक थे, जिनमें भारत की तारिषि का नाम भी शामिल है।

इस नृशंस आतंकी हमले के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को यहां तक कहना पड़ा कि ये कैसे मुसलमान हैं जो रमजान में इंसानों को मार रहे हैं।

शेख हसीना ने इसे देश में अब तक का सबसे भीषण आतंकी हमला करार दिया था। उन्होंने जान गंवाने वालों में एक भारतीय लड़की समेत 20 लोगों को समूचे देश की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन

रईस परिवारों से थे ढाका के आतंकी, एक के पिता हैं सत्ताधारी दल के नेता

- फोटो : REUTERS
बांग्लादेश के अति सुरक्षित माने जाने वाले गुलशन इलाके में स्थित होली आर्टिसन बेकरी रेस्टोरेंट में 20 विदेशियों की गला रेतकर हत्या करने वाली आतंकी अमीर परिवारों से आते थे। सभी सात आतंकियों की पढ़ाई अच्छे स्कूल और कॉलेजों से हुई थी। यह खुलासा बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने किया है।

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि ढाका हमले के पीछे आईएस नहीं, बल्कि स्थानीय संगठनों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।

असदुज्जमां खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, सभी आतंकी पढ़े लिखे थे। कोई भी कभी मदरसा नहीं गया। गिरफ्तार किए गए आतंकी ने पूछताछ में बताया है कि वह तो फैशन के लिए आतंकी बन गया। उसके साथी भी इसी फैशन में आतंकी बने थे।

हमला करने वाले तीन आतंकियों को उनके साथ पढ़ाई करने वाले छात्रों ने पहचाना है। इनमें से एक आतंकी जिसकी पहचान निबरास इस्लाम के रूप में हुई है, वह तो ढाका स्थित मोनाश यूनिवर्सिटी इन मलेशिया की छात्र रह चुका था। जबकि बाकी दो आतंकी ढाका के प्रतिष्ठित स्कोलास्टिका स्कूल के छात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें