थाईलैंड में कीड़े-मकोड़े काफी चाव से खाए जाते हैं, राजधानी बैंकॉक अपने स्ट्रीट फूड के लिए काफी मशहूर है और ये स्नैक्स स्ट्रीट फूड का अहम हिस्सा हैं।
संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम कई बार अभियान चला चुका है कि प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लोग कीड़े-मकोड़े खाएं, थाईलैंड जैसे कुछ पूर्वी एशियाई देश इसे पहले ही अपना चुके हैं।
सड़क किनारे लगाए जाने वाले ठेले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं, लोग कुछ खरीदते तो नहीं, लेकिन तस्वीरें खींचते हैं इसलिए दुकानदारों ने फोटो खींचने के पैसे लगा दिए हैं।
छोटी छिपकली जिसके स्वाद की तारीफ में दुकानदार ने कहा कि इसमें नमक नहीं डालना पड़ता, खुद ही काफी नमकीन होती है।