चीन में भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ताओं ने एक अधिकारी के घर से मई महीने में रिकॉर्ड स्तर पर तीन करोड़ 30 लाख डॉलर (20 करोड़ युआन) बरामद होने की पुष्टि की है।
भारतीय मुद्रा में यह रकम दो अरब रुपये से भी ज्यादा है। वेई पेंगयान राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वह भ्रष्टाचार के मामले में जाँच के घेरे में हैं।
चीन में इतनी बड़ी मात्रा में नक़द राशि पहली बार बरामद हुई है। अभियोग पक्ष के मुताबिक बरामद राशि को गिनने में लगी 16 काउंटिंग मशीनों में से चार मशीनें खराब हो गईं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के नागरिकों से वादा किया है कि वे चीन को 'भ्रष्टाचार मुक्त' राष्ट्र बनाएंगे। इस दौरान चीन सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है।