फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉब डिलन ने नोबेल पुरस्कार पर चुप्पी तोड़ी

Sat, 29 Oct 2016 11:05 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
अमेरिकी गीतकार बॉब डिलन - फोटो : BBC
विज्ञापन
अमेरिकी गीतकार बॉब डिलन ने कहा है कि वो साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीकार करते हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद ये डिलन की पहली प्रतिक्रिया है। नोबेल पुरस्कार फाउंडेशन ने एक बयान में बताया है कि डिलन ने कहा है कि इस सम्मान ने उन्हें निशब्द कर दिया है। फाउंडेशन का कहना है कि अभी यह तय नहीं है कि डिलन दिसंबर में होने वाले सम्मान समारोह में शामिल रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन


हालांकि डिलन ने एक ब्रितानी अखबार से कहा है कि यदि संभव हुआ तो वो पुरस्कार को अपने हाथों से स्वीकार करेंगे। डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा 13 अक्तूबर को की गई थी। हालांकि उनके पुरस्कार को लेकर खामोश रहने से सवाल भी उठने लगे थे। पिछले सप्ताह पुरस्कार देने वाली स्वीडिश अकादमी के एक सदस्य ने उनकी खामोशी को 'असभ्य और अभिमानी' कहा था।

लेकिन शुक्रवार को जारी एक बयान में स्वीडिश अकादमी ने बताया है कि डिलन ने अकादमी की स्थायी सचिव सारा डानियस को फोन कर कहा, "नोबेल पुरस्कार मिलने की खबर ने मुझे निशब्द कर दिया। "मैं इस सम्मान का स्वागत करता हूँ।"
विज्ञापन


हालांकि बयान में कहा गया है कि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि डिलन स्टॉकहोम में होने वाले पुरस्कार समारोह में शामिल हो पाएंगे या नहीं। ब्रितानी अखबार द टेलीग्राफ ने डिलन के हवाले से कहा है कि, "जरूर यदि ये मुमकिन हो पाया तो।'' अखबार को दिए साक्षात्कार में डिलन ने पुरस्कार को "अद्भुत, अविश्वसनीय" कहा है। अखबार ने डिलन के हवाले से कहा, "यकीन करना मुश्किल है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें