फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: सेना ने रिहा किए 876 बच्चे

Sat, 29 Oct 2016 11:03 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक नाइजीरिया में सेना ने एक समझौते के तहत अपनी हिरासत में लिए गए 876 बच्चों को रिहा कर दिया है। इन बच्चों को इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम से संभावित संबंधों की वजह से सेना ने पकड़ा था। बच्चे पहले बोको हराम के कब्जे वाले इलाकों में रहते थे।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि, "बोको हराम पर किए गए सैन्य अभियानों के दौरान इन बच्चों को सेना ने हिरासत में लिया था। इन बच्चों को उत्तरपूर्वी शहर माइदुगुरी में सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया था।' इन बच्चों की उम्र और हिरासत में रखे जाने की अवधि के बारे में जानकारियां सेना ने साझा नहीं की है।

सेना ने इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी भी नहीं की है। इससे पहले 2014 में बोको हराम ने जिन 270 स्कूली लड़कियों को अगवा किया था उनमें से 21 लड़कियों को आजाद करा लिया गया था।
विज्ञापन


नाइजीरिया की सेना ने पिछले कई दिनों से बोको हराम के गढ़ माने जाने वाले सामबिसा जंगलों में बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। बोको हराम कट्टरपंथी इस्लामी संगठन है और नाइजीरिया की सरकार मानती है कि इसने पिछले कुछ वर्षों में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें