दक्षिणी ताइवान के शहर कावशियांग में गुरुवार को तेल की पाइप लाइनों में हुए धमाकों में 24 लोगों की मौत हो गई और तीन सौ से अधिक लोग घायल हो गए।
मरने वालों में चार दमकल कर्मचारी भी शामिल हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन ख़बरों के मुताबिक आग की वजह पाइपलाइन की टूट-फूट हो सकती है।
नेशनल फ़ायर एजेंसी ने कहा, ''स्थानीय दमकल विभाग को गुरुवार देर शाम गैस रिसाव की जानकारी मिली। लेकिन देर रात तक दो-तीन वर्ग किलोमीटर के प्रभावित इलाक़े में कई धमाके हुए।''