अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बृहस्पतिवार को आसियान सम्मेलन के एजेंडे के केंद्र में दक्षिण चीन सागर विवाद को रखा। इससे स्पष्ट हो गया कि लाओस की राजधानी में जुटे वैश्विक नेता चीन को संसाधन के धनी दक्षिण चीन सागर में अपने क्षेत्र के विस्तार पर फटकार लगाएंगे।
विज्ञापन
दस सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के नेताओं के साथ हुई बैठक के उद्घाटन भाषण में ओबामा ने कहा, ‘हम इस दिशा में काम करना लगातार जारी रखेंगे कि दक्षिण चीन सागर सहित विवादों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो।’