फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर ट्रंप की नजरें टेढ़ी, अमेरिका की आतंकियों पर ड्रोन हमले की तैयारी!

Tue, 20 Jun 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन पाक में सक्रिय आतंकवादी संगठनों का खात्मा करने के लिए कड़ा रुख अपनाने को तैयार है। - फोटो : www.state.com
विज्ञापन
ट्रंप सरकार अफगानिस्तान मामले को लेकर पाक के खिलाफ सख्ती से पेश आने के मूड में दिखाई दे रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन पाक में सक्रिय आतंकवादी संगठनों का खात्मा करने के लिए कड़ा रुख अपनाने को तैयार है। इसके चलते पाकिस्तान को सहायता देने पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हो रही है। इस बात से गैर-नाटो सदस्य पाकिस्तान के लिए चिंता के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका पाक के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाते इस बात पर चर्चा कर रहा है जिनमें ड्रोन्स हमले बढ़ाना, पाकिस्तान को दी जा रही आर्थिक फंडिंग को रोकना और एक सहयोगी देश के तौर पर इस्लामाबाद को दिए गए दर्जे को घटाने जैसे उपाय शामिल हैं।

वहीं, नाम न बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को के ये जानकारी मुहैया कराई है। हालांकि कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जो अमेरिका के इन प्रयासों की सफलता को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है। उनका कहना है कि पाकिस्तान अपने यहां सक्रिय आतंकवादी संगठनों को मदद देना बंद करे, इसके लिए अमेरिका पहले भी बहुत कोशिश कर चुका है लेकिन इन प्रयासों का कोई खास नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तान के धुर-विरोधी भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले की तुलना में और मजबूत हो रहे हैं, ऐसे में अमेरिका की ये ताजा कोशिशें कितनी कामयाब होंगी, इसपर संदेह है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें