फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा उम्र में स्नातक करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 05 Jun 2016 02:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शिगेमी हिराता ने सबसे ज्यादा उम्र में स्नातक करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया - फोटो : Japan Times
विज्ञापन
कहते हैं कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। इसको सच साबित कर दिखाया है जापान के 96 वर्षीय शिगेमी हिराता ने। शिगेमी हिराता ने सबसे ज्यादा उम्र में स्नातक करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। क्योटो यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड डिजाइन से सिरेमिक आर्ट्स में स्नातक करने वाले हिराता को शुक्रवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह सबसे अधिक उम्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले पहले शख्स बन गए हैं। जापान के हिरोशिमा में 1919 में जन्मे हिराता यूनिवर्सिटी कैंपस में सेलिब्रिटी बन गए हैं। सिरेमिक आर्ट्स की डिग्री हासिल करने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।

जापानी अखबार योमिउरी को उन्होंने बताया कि इससे उनको ऊर्जा मिलती है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नौसेना में सेवाएं दे चुके हिराता कहते हैं कि वह 100 की उम्र पार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें