फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में मिला 4000 वर्ष पुराना मानव कंकाल

Sun, 26 Jul 2015 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के ऐतिहासिक स्मारक स्टोनहेंज के पास 4000 हजार साल पुराना कांस्य युग का मानव कंकाल मिला है। माना जा रहा है कि यह कंकाल किसी किशोर युवक का हो सकता है। यह उत्साहजनक खोज शोधकर्ताओं को उन लोगों के जीवन के बारे में जानने का बेहतर अवसर दे सकती है जिन्होंने स्टोनहेंज को पूरे शबाब पर देखा है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के शोधकर्ता डॉ. जिम लैरी का कहना है कि गहन शोध के बाद इस मानव कंकाल के लिंग और आयु के बारे में कहा जा सकेगा। इससे यह भी पता लगेगा कि यह कहां से था। इस मानव कंकाल के अध्ययन से कांस्य युग की बेशकीमती सूचनाओं के साथ ही उस समय के खानपान और बीमारियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

यह मानव कंकाल 1.5 मीटर लंबा है। इसे एक भ्रूण की स्थिति में रखा गया था, उसके पैर ऊपर की ओर थे और हाथ बंधे थे। मानव कंकाल ने एंबर नेकलेस पहना है और उसका सिर दाहिनी ओर घूमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें