फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: बिना पायलट 10 मिनट तक उड़ता रहा लुफ्थांसा का विमान... सह-पायलट कॉकपिट में बेहोश; 15 माह बाद हुआ खुलासा

Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

17 फरवरी, 2024 में फ्रैंकफर्ट से सेविले, स्पेन जा रहा लुफ्थांसा का विमान 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ता रहा। विमान का कैप्टन शौचालय गया था और सह-पायलट कॉकपिट में बेहोश हो गया था। इसका खुलासा 15 महीने बाद एक रिपोर्ट में हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुफ्थांसा एयरलाइंस का विमान 2024 में 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ता रहा। इसका खुलासा घटना के 15 महीने बाद हुआ है। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने शनिवार को बताया कि स्पेन जा रहे विमान की कॉकपिट में सह-पायलट बेहोश हो गया था। वह कॉकपिट में अकेला था। 

विज्ञापन


स्पेनिश दुर्घटना जांच प्राधिकरण सीआईएआईएसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए डीपीए ने बताया कि विमान ने 17 फरवरी, 2024 को फ्रैंकफर्ट से सेविले, स्पेन के लिए उड़ान भरी थी। एयरबस ए321 विमान में 199 में यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, विमान की कॉकपिट में मौजूद सह-पायलट बेहोश हो गया, जबकि कैप्टन शौचालय में था। इस कारण विमान लगभग 10 मिनट तक बिना किसी पायलट के उड़ान भरता रहा। 

ये भी पढ़ें: US-Ukraine: मार्को रुबियो ने रूसी समकक्ष से की बातचीत, युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति का किया स्वागत
विज्ञापन


सह-पायलट के बेहोश होने के दौरान ऑटोपायलट पर था विमान
डीपीए के अनुसार, लुफ्थांसा ने बताया है कि उसे जांच रिपोर्ट के बारे में पता है। उसके अपने उड़ान सुरक्षा विभाग ने बी जांच की है। हालांकि, कंपनी ने अपनी जांच का खुलासा नहीं किया। डीपीए ने बताया कि जब सह-पायलट कॉकपिट में बेहोश हुआ, उस समय विमान ऑटोपायलट पर था, जिसके चलते विमान स्थिर उड़ान भरता रहा। हालांकि, इस दौरान वॉयस रिकॉर्डर ने कॉकपिट में अजीबोगरीब आवाजें रिकॉर्ड कीं, जिससे पता चला कि कॉकपिट में कोई मेडिकल इमरजेंसी है। 

कैप्टन ने 5 बार सामान्य कोड डालकर दरवाजा खोलने की कोशिश की
कैप्टन ने शौचालय से वापस आकर दरवाजा खोलने की कोशिश की। कप्तान ने 5 बार सामान्य कोड डाला, जिससे अंदर बजर बजता है, लेकिन सह-पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक एयर होस्टेस ने फोन पर अंदर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sweden: तुर्किये में गिरफ्तार स्वीडिश पत्रकार रिहा होकर लौटे स्वीडन, प्रेस की आजादी को बताया सबसे बड़ी ताकत

बाद में कैप्टन ने आपातकालीन कोड डाला
रिपोर्ट के अनुसार, बाद में कैप्टन ने एक आपातकालीन कोड डाला, जिससे दरवाजा खुल सकता था। तभी सह-पायलट ने थोड़ा होश में आने पर दरवाजा खोल दिया। इसके बाद पायलट ने विमान को सेविले की बजाय मैड्रिड में उतारने का फैसला किया और सह-पायलट को अस्पताल पहुंचाया गया। 

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें