फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: विदेशी नागरिकों के लिए नियमित वीजा सेवाएं बहाल, दूसरी कोरोना लहर के कारण एक माह से बंद थी

Fri, 02 Jul 2021 05:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

कोरोना संकट से जूझ रहा नेपाल भी धीरे-धीरे अनलॉक हो रहा है। शुक्रवार से विदेशी नागरिकों के लिए वीजा सेवा बहाल कर दी गई। इसके पहले चुनिंदा विदेशी व घरेलू उड़ानों को शुरू किया गया था।
 
विज्ञापन
nepal - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सरकार ने देश में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए नियमित वीजा सेवाओं को शुक्रवार से बहाल कर दिया। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर ये वीजा सेवाएं पिछले एक महीने से अधिक समय से निलंबित थीं।

विज्ञापन


इससे पहले नेपाल ने एक जुलाई से ऐसे देशों और इलाकों के लिए सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू करने की घोषणा की जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हैं। नेपाल में विदेशी पासपोर्ट धारक कई लोग अपने वीजा को विनियमित नहीं कर सके क्योंकि वे लॉकडाउन के कारण आव्रजन कार्यालयों तक नहीं पहुंच सके थे। नेपाल में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इसके बाद 20 मई से सभी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

सरकार की ओर से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में ढील देने के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। नेपाल के आव्रजन विभाग ने बृहस्पतिवार को एक नोटिस जारी कर कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी तमाम नियमों का पालन करते हुए दो जुलाई से नियमित वीजा सेवा को पुन: बहाल करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


नोटिस के मुताबिक 28 अप्रैल तक नेपाल के वैध वीजा वाले विदेशी नागरिक और जो लोग आठ जुलाई तक देश से प्रस्थान कर रहे हैं, काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान के समय उनके वीजा को बिना किसी शुल्क के विनियमित किया जाएगा। हालांकि, नेपाल से प्रस्थान करने वाले ऐसे विदेशी नागरिकों को वीजा के विनियमन के लिए शुल्क चुकाना होगा, जो आठ जुलाई के बाद इसके लिए आवेदन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें