अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आव्रजन नीति के चलते अमेरिका और मेक्सिको सीमा पर प्रवासियों की संख्या बड़ी तेजी से घटी है। मई 2019 के मुकाबले जनवरी 2020 की अवधि में यह कमी 74.5 फीसदी रिकॉर्ड की गई। यानी मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने से पहले शरणार्थियों पर रोक लगाने की सख्त नीति और बयानबाजी के चलते लोगों ने डर के चलते आवाजाही कम कर दी है।
मई 2019 में सीमा पार करने वाले प्रवासियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद अमेरिका ने मेक्सिको को सख्त नियंत्रण की सलाह देने के साथ चेताया गया कि यदि इस पर नियंत्रण में वह नाकाम रहा तो उसके निर्यात पर दंडात्मक टैरिफ लगाए जाएंगे। इसके कारण मेक्सिको को लैटिन अमेरिकी देशों के साथ सीमा पार सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करनी पड़ी।