फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल की "दमनकारी शर्तों" के कारण अब वेस्ट बैंक नहीं जाएंगी अमेरिकी सांसद तलैब

Sat, 17 Aug 2019 12:05 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिकी सांसद राशिदा तलैब का कहना है कि वह इस्राइली सरकार की दमनकारी शर्तों के कारण अब वेस्ट बैंक नहीं जाना चाहती हैं।
  • इस्राइल ने पहले तो तलैब और इल्हान उमर की नियोजित यात्रा पर रोक लगा दी थी।
  • वेस्ट बैंक के कब्जे वाले भाग में तलैब का पारिवारिक गांव बीट उर अल-फूक स्थित है।
  • तलैब फिलिस्तीन मूल की हैं और जहां उनका घर है वो जगह अब इस्राइल के कब्जे में है।
विज्ञापन
राशिदा तलैब - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सांसद और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता राशिदा तलैब का कहना है कि वह इस्राइली सरकार की दमनकारी शर्तों के कारण अब वेस्ट बैंक नहीं जाना चाहती हैं। बता दें इस्राइल ने पहले तो तलैब और इल्हान उमर की नियोजित यात्रा पर रोक लगा दी थी। लेकिन बाद में उन्हें मानवीय तौर पर वेस्ट बैंक जाने की इजाजत मिल गई।

विज्ञापन


वेस्ट बैंक के कब्जे वाले भाग में तलैब का पारिवारिक गांव बीट उर अल-फूक स्थित है। यहां उनकी दादी रहती हैं। तलैब फलस्तीन मूल की हैं और जहां उनका घर है वो जगह अब इस्राइल के कब्जे में है। तलैब ने अपने फैसले की घोषणा शुक्रवार को ट्विटर पर की है।

इस्राइल ने तलैब और उमर के खिलाफ ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि इन दोनों ने इस्राइल के बहिष्कार के लिए शुरू हुए अभियान का समर्थन किया था और कहा था कि फलस्तीन के लोगों पर इस्राइल अत्याचार करना बंद करे। इस्राइल के कानून के अनुसार जो भी ऐसी गतिविधियों में शिरकत करता है, उसे इस्राइल में प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। 
विज्ञापन


दोनों के प्रवेश पर रोक के बाद इस्राइल के मंत्री अरयेह डेरी ने कहा कि मानवीय तौर पर तलैब को उनकी दादी से मिलने की इजाजत देने के लिए हम तैयार हैं। लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब तलैब एक संकल्प खत भेजें, जिसमें लिखा हो कि वह इस्राइल की सभी शर्तों का आदर करती हैं। तलैब ने अपने ट्वीट पर कहा है कि उनकी दादी नहीं चाहतीं कि वह इन शर्तों के साथ वहां आएं।

क्या कहा तलैब ने?

तलैब ने ट्वीट कर कहा, "मुझे चुप कराना और एक अपराधी की तरह व्यवहार करना, वो (दादी) मेरे लिए नहीं चाहतीं। ये चीजें मुझे मार रही हैं। मुझे लगता है कि अगर मैं इन शर्तों के साथ जाती हूं तो ये मेरे विश्वास के खिलाफ होगा। जैसे नस्लवाद के खिलाफ मेरी लड़ाई, अन्याय और उत्पीड़न।" 

उन्होंने आगे लिखा है, "जब मैं जीती थी, तो इससे फलस्तीनी लोगों को आशा मिली थी कि अब कोई तो होगा जो अमानवीय शर्तों के बारे में सच कहेगा। मैं इस्राइल को मुझे अपमानित करके वो रौशनी नहीं छीनने दे सकती। मैं उनकी दमनकारी और नस्लवादी नीतियों के चलते मेरा मेरी दादी के प्रति प्रेम को इस्तेमाल नहीं होने दे सकती।"
 



इस्राइल ने अपने फैसले की घोषणा ट्रंप के डेमोक्रेटिक कांग्रेसविमेन पर रोक लगाने की बात के बाद की थी। इस मामले पर ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा था, "अगर इस्राइल ने सांसद उमर और तलैब के यात्रा की इजाजत दे दी तो इससे उसकी बड़ी कमजोरी दिखेगी।" उन्होंने आगे लिखा, "वे इस्राइल और सभी यहूदी लोगों से नफरत करते हैं, और ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे उनके दिमाग को बदला जा सके....वे एक अपमान हैं।" 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें