फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rape In Pakistan: इस्लामाबाद में यूनिसेफ की अधिकारी से सुरक्षा गार्ड ने किया दुष्कर्म, कहुटा में नाबालिग से दुराचार

Thu, 09 Jun 2022 01:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इस्लामाबाद में कार्यरत यूनिसेफ अधिकारी के साथ उनके आवास पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म किया। अधिकार ने आबपारा पुलिस में आरोपी गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में महिलाओं से दुष्कर्म व अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी इस्लामाबाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हद तब हो गई जब संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक अधिकारी के साथ उनके ही सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म कर डाला। इसी तरह कहुटा में एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है। 

विज्ञापन


इस्लामाबाद में कार्यरत यूनिसेफ अधिकारी के साथ उनके आवास पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म किया। अधिकार ने आबपारा पुलिस में आरोपी गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता 10 जनवरी से पाकिस्तान में काम कर रही है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर में कहा गया है कि गार्ड उसके बेडरूम में घुस गया और दुष्कर्म के बाद गला  घोंटने की कोशिश की। यह गार्ड यूनिसेफ अधिकारी के निवास पर 11 मार्च से तैनात था। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसका पता लगा रही है। 


इसी तरह दुष्कर्म की दूसरी घटना तब सामने आई जब कहुटा में नाबालिग पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचित किया कि उनकी बेटी मंगलवार की रात अपने घर से लापता हो गई थी। उसके साथ एक निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें