फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: 'राष्ट्रपति दिसानायके..श्रीलंका नाम के बच्चे की देखभाल का जिम्मा आपका', विदाई पर विक्रमसिंघे भावुक

Sun, 22 Sep 2024 09:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Sri Lanka: राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद भावुक विदाई में रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके, मैं आपको उस प्यारे बच्चे श्रीलंका की देखभाल सौंप रहा हूं, जिसे हम दोनों बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले दो वर्षो में श्रीलंका को एक खतरनाक पुल पर सुरक्षित रखा।
विज्ञापन
रानिल विक्रमसिंघे, अनुरा कुमारा दिसानायके। - फोटो : एएनआई/एक्स/अनुरा दिसानायके
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को राष्ट्रपति के पद से भावुक विदाई दी। इसके साथ ही अपने कार्यकाल को समाप्त करते हुए उन्होंने द्वीप राष्ट्र की देखभाल की जिम्मेदारी अनुरा कुमारा दिसानायके को सौंप दी। 
विज्ञापन


विक्रमसिंघे ने कहा, "राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके, मैं आपको उस प्यारे बच्चे श्रीलंका की देखभाल सौंप रहा हूं, जिसे हम दोनों बहुत प्यार करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले दो वर्षो में श्रीलंका को एक खतरनाक पुल पर सुरक्षित रखा। विक्रमसिंघे ने कहा, लोगों ने इस प्यारे बच्चे को राष्ट्रपति दिसानायके को सौंपने का फैसला लिया है। मैं चाहता हूं कि आप इस बच्चे को पुल से दूसरी तरफ और भी सुरक्षित जगह ले जाएं। 

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सही कदम उठाए और आर्थिक संकट के कारण भूख और तकलीफ से लोगों को बचाया। विक्रमसिंघे ने चुनाव में केवल 17 फीसदी वोट हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा,मैं अपनी मातृभूमि की सेवा करता रहूंगा, चाहे मुझे सत्ता मिले या न मिले, पद मिले या न मिले। उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनका समर्थन नहीं किया। 
विज्ञापन


2022 में राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद विक्रमसिंघे ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से तीन अरब डॉलर का बेलआउट हासिल किया। हालांकि, ,आईएमएफ के सख्त उपायों के चलते उन्हें अपनी लोकप्रियता खोनी पड़ी। उन्होंने कहा, मैंने अपनी मातृभूमि को दिवालियापन से बचाया और विदेशी मुद्रा भंडार 20 मिलियन डालर से बढ़कर 5.7 अरब डॉलर किया। 



अनुरा कुमारा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। यह चुनाव 2022 के बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद हुआ, जब गोटाबया राजपक्षे को राष्ट्रपति का पद छोड़ना पड़ा था। दिसानायके के सामने आर्थिक सुधारों की दिशा तय करने की चुनौती है। उनका दल जेवीपी ऐतिहासिक रूप से आईएमएफ के कार्यक्रमों के खिलाफ रहा है। लेकि हाल ही में उन्होंने इसका समर्थन किया है, जो कि एक महत्वपूर्ण बदलाव है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें