फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump-Putin Meeting: 'डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक संभावित जगह', पुतिन का बड़ा बयान

Thu, 07 Aug 2025 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अपनी मुलाकात के बाद क्रेमलिन में यह घोषणा की। एलान व्हाइट हाउस की ओर से मॉस्को को यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति दिखाने के लिए दी गई समय सीमा से ठीक पहले हुई है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली संभावित बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे पहले क्रेमलिन ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दिनों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक बैठक पर सहमति बन गई है। यह खबर ऐसे वक्त सामने आई है, जब एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि यूक्रेन के लोग रूस के लड़ाई को समाप्त करने वाले समझौते के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन


'यह एक ऐतिहासिक बैठक हो सकती है'
रूसी राष्ट्रपति के निवेश एवं आर्थिक सहयोग दूत किरिल ए. दिमित्रिव ने गुरुवार को साफ किया कि अगले सप्ताह पुतिन और ट्रंप के बीच संभावित मुलाकात की तैयारियां चल रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दिमित्रिव ने कहा, 'रूस पुष्टि करता है कि पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन अगले सप्ताह हो सकता है। शिखर सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। यह एक ऐतिहासिक बैठक हो सकती है। संवाद ही सफल होगा।'

'बैठक के लिए स्थान पर भी सहमति बन गई है'
इससे पहले पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा था कि दोनों पक्ष एक बैठक की योजना बनाने पर काम कर रहे हैं। बैठक के लिए स्थान पर भी सहमति बन गई है। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। यह पुष्टि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से मॉस्को में पुतिन के साथ वार्ता के एक दिन बाद हुई है। यह बैठक व्हाइट हाउस की ओर से रूस को यूक्रेन के साथ शांति समझौता करने या आर्थिक दंड का सामना करने की दी गई समय सीमा से कुछ ही दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन


पुतिन और ट्रंप के बीच यह पहली बैठक
इस साल ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद पुतिन और ट्रंप के बीच यह पहली बैठक होगी। यह तीन साल से भी ज्यादा पुराने जंग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस तरह की बैठक से रूस-यूक्रेन जंग समाप्त हो जाएगी, क्योंकि रूस और यूक्रेन अपनी मांगों को लेकर अभी भी एकमत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें