पुष्प कमल दहल, केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)
नेपाल की सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में खुलकर सामने आई दरार के बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात की।
भंडारी द्वारा कैबिनेट की अनुशंसा पर संसद के बजट सत्र को स्थगित करने की घोषणा के कुछ घंटे के बाद प्रचंड ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
‘माई रिपब्लिका’ की खबर के अनुसार माना जा रहा है कि एनसीपी की पूर्व नेता रहीं भंडारी ने सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर दरार के बारे में जानकारी ली है। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और उनसे बजट सत्र को स्थगित करने का अनुरोध किया था।