नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खुद को अपनी ही पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी से बेदखल करने की संभावना के बीच नई पार्टी बनाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि ओली ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल के नाम से पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी कराया है। बजट सत्र रोकने के प्रस्ताव से पहले बुधवार को प्रचंड की अध्यक्षता में पार्टी की स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 44 में से 31 सदस्यों ने ओली के इस्तीफे की मांग की।
वहीं इसके बाद नेपाल कम्युनिस्ट (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भी राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी से मुलाकात की है। प्रचंड ने राष्ट्रपति से जांच की मांग की है।
नेपाल से चाहते हैं बेहतर रिश्ते : भारत
नेपाल में पीएम केपी शर्मा ओली के सामने खड़े सियासी संकट और ओली के भारत पर साजिश रचने संबंधी आरोपों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, भारत हमेशा नेपाल से बेहतर द्विपक्षीय संबंध चाहता है। दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के पीछे सैकड़ों बरसों की सांस्कृतिक समानता है। भारत ने कोरोना कहर के अलावा अन्य संकटों के समय नेपाल का साथ दिया है।