फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से बचने के लिए कैदियों ने श्रीलंका की जेल में किया दंगा, आठ की मौत

Tue, 01 Dec 2020 01:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
विज्ञापन
Sri Lanka Flag
विज्ञापन

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की महारा जेल में रविवार को दंगा भड़क गया। इसमें आठ कैदियों की मौत हो गई, वहीं 37 घायल हैं, जिनमें दो जेल अधिकारी शामिल हैं। सोमवार को पुलिस प्रवक्ता अजिथ रोहना ने बताया कि शहर से 15 किमी दूर इस जेल में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन


यह दंगा जेलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुआ। इस जेल में 175 कैदी संक्रमित मिले हैं। रिमांड पर आए कुछ बंदियों ने जबरदस्ती जेल का दरवाजा खोल कर भागने का प्रयास किया।

इस पर जेल प्रशासन ने बल प्रयोग किया, जिस पर दंगा भड़क उठा। कुछ कैदियों ने आग भी लगाई। श्रीलंका में जेलें क्षमता से अधिक भरी हैं। सभी जेलों की क्षमता 10 हजार है, लेकिन कैदी 26 हजार। इस वजह से कोरोना महामारी के दौरान सभी जगह तनाव बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें