फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन राजघराना: प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम के रिश्तों में दरार, भाई से अलग हुए रास्ते

Tue, 22 Oct 2019 05:16 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
ब्रिटिश शाही घराने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ब्रिटेन में पिछले कुछ माह से अफवाह थी कि प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम के रिश्तों में दरार पड़ गई है। अब प्रिंस हैरी ने इस अफवाह पर मुहर लगा दी है। उन्होंने स्वीकार किया है कि उनके और उनके भाई प्रिंस विलियम के रास्ते अलग हो चुके हैं। उन्होंने प्रिंस विलियम के साथ अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के दिन देखे हैं।
विज्ञापन


प्रिंस हैरी ने आईटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कुछ समय से उनका परिवार काफी दबाव में था। माना जा रहा है कि शाही घराने में काफी कुछ अजीब चल रहा था। प्रिंस हैरी ने पत्नी मेगन मर्केल के साथ हाल के दक्षिण अफ्रीकी दौरे में कहा, ‘हम भाई हैं और हमेशा भाई रहेंगे। फिलहाल हमारे रास्ते भले ही अलग हैं लेकिन मैं हमेशा उनके साथ ही खड़ा रहूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि वह हमेशा मेरे साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हम अब उतना एक दूसरे के सामने नहीं आएंगे, जितना अब तक आते रहे हैं क्योंकि हम दोनों अपने-अपने कामों में काफी व्यस्त हैं। इससे हमारे एक दूसरे के प्रति प्रेम में कोई अंतर नहीं आने वाला है। जो कुछ हम दोनों के बीच हुआ, वो सब निराधार था।’ सभी जानते हैं कि दो भाइयों के बीच कभी अच्छे दिन तो कभी खराब दिन भी आते हैं।

 दोनों प्रिंस की पत्नियों में कहासुनी

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के बीच कहासुनी की चर्चा भी ब्रिटेन में आम रही है। मेगन का कहना है कि पिछला साल काफी मुश्किल भरा रहा। उन्होंने तल्खी से कहा कि मेरे कुछ ब्रिटिश दोस्तों ने शाही परिवार में शादी करने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि हैरी से शादी करने का फैसला अच्छा नहीं है। पिछले साल शादी के बाद मेगन को लगातार दबाव झेलना पड़ा।

शाही दंपति ने टैबलॉयड पर किया केस

ब्रिटेन के टैबलॉयड ‘द मेल’ ने मेगन को लेकर राजमहल के अंदर चल रही उठापटक की कहानियां मसाला लगाकर परोसीं। इस कारण शाही दंपति ने अक्तूबर में अखबार के खिलाफ निजता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया। पूर्व अभिनेत्री मेगन ने कहा कि उन्होंने समाचारपत्रों में लिखी जा रही बातों पर चुप्पी साधे रखने की भरपूर कोशिश की, लेकिन टेबलॉयड ने खबर छापना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें