फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Maldives: पीएम मोदी की मदद के मुरीद हुए राष्ट्रपति मुइज्जू, वित्तीय सहायता के लिए भारत का जताया आभार

Thu, 10 Oct 2024 07:04 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

India-Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे, जहां उन्होने भारत की वित्तीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल को एक और वर्ष के लिए आगे बढ़ाने का जिक्र किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात करते मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और मालदीव के रिश्ते में अब नया मोड़ आता हुआ दिख रहा है। कुछ समय पहले तक भारत की आलोचना करने में लगे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अब भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे है। इसकी वजह साफ है कि भारत से बगावत के बाद मालदीव को भारी नुकसान हुआ है। दरअसल अब द्वीपीय राष्ट्र में भारतीय पर्यटकों के आवाजाही में भारी कमी दिखी है और इसका मालदीव पर आर्थिक रूप से असर पड़ा। वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे मुइज्जू ने दोनों देशों के रिश्ते में आई खटास को कम करने की भरसक कोशिश की। 
विज्ञापन


मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गुरुवार को चुनौतीपूर्ण समय में भारत के द्वारा वित्तीय सहायता और लगातार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मुइज्जू ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी किया, जिसमें भारत की वित्तीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया इसके साथ ही इस विज्ञाप्ति में 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल को एक और वर्ष के लिए आगे बढ़ाने का जिक्र भी शामिल है।



भारत यात्रा के दौरान मुइज्जू और पीएम मोदी की बैठक
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का भारत दौरा कई मायनों में खास रहा। इस यात्रा के दौरान, मुइज्जू ने राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य वरिष्ठ भारतीय सरकारी अधिकारियों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं, जिसके बारे में बताया गया कि ये बैठकें मालदीव और भारत के बीच मित्रता और विकास साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थीं।
विज्ञापन


भारत और मालदीव के बीच व्यपारिक समझौता
प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कई सारे समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही मालदीव में रुपे कार्ड भी लॉन्च किया, हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए रनवे का उद्घाटन किया और पिछले साल खराब हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। भारत और मालदीव ने सोमवार को मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्ताक्षर किए और वित्तीय संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश में बंदरगाहों, सड़क नेटवर्क, स्कूलों और आवास परियोजनाओं के निर्माण के लिए विकास सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

मुइज्जू ने चलाया था 'इंडिया आउट' अभियान
बता दें कि एक साल पहले 2023  में मालदीव में हुए राष्ट्रपति चुनाव की बात करें तो मोहम्मद मुइज्जू के सुर भारत विरोधी थे। मोहम्मद मुइज्जू ने अपने चुनावी अभियान के दौरान 'इंडिया आउट' नाम से एक अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत राष्ट्रपति ने चुनाव से पहले भारत को इस साल मई तक द्वीप राष्ट्र में तैनात अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा था। इसके साथ ही भारत और मालदीव के बीच के रिश्तो में खटास तब आई जब मालदीव के मंत्रियों ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की आलोचना की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें