फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: 'वे सेना की इज्जत नहीं करते', ट्रंप ने उड़ाया निक्की हेली के पति का मजाक तो भड़के राष्ट्रपति बाइडन

Mon, 12 Feb 2024 08:42 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली पर सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि उनके (निक्की हेली) पति कहां हैं? उनके पति को क्या हुआ? क्या वह भाग गए हैं?
 
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में कुछ ही महीनों में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार जीतने के लिए अपनी-अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निक्की हेली के पति का मजाक बनाए जाने वाला मामला बढ़ता जा रहा है। अब राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे सेना की इज्जत नहीं करते हैं। 

विज्ञापन


ट्रंप का बयान
दरअसल,  साउथ कैरोलाइना में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली पर सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि 'उनके (निक्की हेली) पति कहां हैं? उनके पति को क्या हुआ? क्या वह भाग गए हैं?' डोनाल्ड ट्रंप को शायद पता नहीं था कि निक्की हेली के पति सेना में हैं।'

बाइडन का पलटवार
इस पर बाइडन ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'इस आरोप का जवाब यह है कि मेजर माइकल हेली अपने देश की सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वो विदेश में हैं। हम जानते हैं कि वह (ट्रंप) सोचता है कि हमारे सैनिक बेकार हैं। अगर ये ऐसे बोल सकता है, तो इसका मतलब वह अपने देश की सेवा करना नहीं जानता है।' 
विज्ञापन


अमेरिकी सेना में तैनात हैं निक्की हेली के पति
निक्की हेली के पति मेजर माइकल हेली अमेरिकी सेना में अधिकारी हैं। फिलहाल वह 218 मैनुवर एनहेंसमेंट ब्रिज का हिस्सा हैं, जो हॉर्न ऑफ अफ्रीका को मदद देती है। माइकल हेली जून में मिशन पर गए थे।

निक्की हेली ने ट्रंप पर साधा निशाना
इससे पहले निक्की हेली ने भी ट्रंप पर उनके पति के बारे में की गई टिप्पणी के लिए हमला किया था। निक्की हेली ने साउथ कैरोलाइना में ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'डोनाल्ड, अगर आपको कुछ कहना है तो मेरी पीठ के पीछे मत कहिए। डिबेट करते हैं और मेरे मुंह पर बोलिए।'

हेली ने कहा था, 'मुझे माइकल की सेवा पर गर्व है। हर सैनिक के परिवार को पता है कि ये एक बलिदान है। मैंने पहले भी कहा है कि 75 साल के बाद नेताओं का बौद्धिक क्षमता टेस्ट होना चाहिए। अगर आप सैन्य सेवाओं का मजाक उड़ाएंगे तो आप ड्राइवर लाइसेंस पाने के अधिकारी नहीं हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की बात तो भूल ही जाइए।' 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें