फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnson Baby Powder: कैंसर की वजह बन रहे जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर पर पूरी दुनिया में प्रतिबंध की तैयारी

Tue, 08 Feb 2022 07:29 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, लंदन।

सार

रिटेल शेयरधारकों ने एकजुट होकर अमेरिका में एसईसी को प्रस्ताव भेजा,  इसे अप्रैल में कंपनी की सालाना बैठक में प्रस्तुत करने पर विचार हो रहा है। 
 
विज्ञापन
baby powder - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे बच्चों और महिलाओं में फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन का टेल्क-आधारित बेबी-पाउडर कभी बहुत लोकप्रिय था। लेकिन इससे कैंसर होने की बात सामने आने के बाद अब यह पूरी दुनिया में प्रतिबंधित हो सकता है। ब्रिटेन में कंपनी के शेयरधारकों ने एकजुट होकर इस पाउडर की बिक्त्रस्ी पर वैश्विक प्रतिबंध का प्रस्ताव बनाया है। उल्लेखनीय है कि इस पाउडर की वजह से महिलाओं को कैंसर होने के 34 हजार मुकदमे जॉनसन एंड जॉनसन पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में इस पाउडर में एस्बेस्टस का एक प्रकार क्त्रिस्सोटाइल फाइबर मिला था, जिसके बाद इससे कैंसर की आशंका जताई गई यह तत्व कैंसरकारी माना जाता है। हजारों महिलाओं ने उसके पाउडर से बच्चेदानी का कैंसर होने के आरोप में मुकदमे किए। इस पर कंपनी ने सेल घटने का बहाना बना 2020 में अमेरिका व कनाडा में बेबी पाउडर बेचना बंद कर दिया। लेकिन आज भी ब्रिटेन सहित दुनिया के बाकी देशों में इसे बेच रही है। अब ब्रिटेन में एक निवेश प्लेटफॉर्म ट्यूलिपशेयर ने कंपनी के शेयरधारकों की ओर से यह बिक्री रोकने का प्रस्ताव तैयार किया। शेयरधारक अपने शेयरों को साथ में जमा कर प्रस्ताव के लिए जरूरी शेयर संख्या जुटा रहे हैं। अमेरिका की स्टॉक मार्केट नियामक एजेंसी एसईसी को यह प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रैल में कंपनी की सालाना बैठक है, जहां यह प्रस्ताव लाने का प्रयास हो रहा है।



200 करोड़ डॉलर मुआवजा दे चुकी है
अमेरिका में मिजौरी की अदालत ने कैंसर से पीड़ित महिलाओं की 22 याचिकाओं में जॉनसन एंड जॉनसन के खिलाफ निर्णय दिया था। इसमें कंपनी 200 करोड़ डॉलर (आज के करीब 15 हजार करोड़ रुपये) मुआवजे व मुकदमे के खर्च के तौर पर दे चुकी है। भविष्य में इतना मुआवजा न देना पड़े, इसलिए उसने अपनी पाउडर उत्पादन शाखा को अलग कंपनी बनाया और बाद में विवादास्पद रूप से इसे दिवालिया दिखाया।
विज्ञापन


फिर भी कैंसर होने की बात मानने को तैयार नहीं
इतना सब होने पर भी कंपनी ने कई रिपोर्टों का हवाला देकर कहा कि उसके बेबी पाउडर से कैंसर नहीं होता। पाउडर में उपयोग हो रहे सभी तत्व सुरक्षित हैं। शेयरधारकों के ताजा प्रस्ताव के खिलाफ उसने एसईसी को लिखा कि इसे गलत मानते हुए रद्द करें क्योंकि पाउडर से कैंसर होने के हजारों मुकदमे अदालतों में विचाराधीन हैं।

लेबर सांसद ने कहा, शेयरधारक सही
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद इयान लेवरी ने पिछले वर्ष संसद में कहा था कि जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा अमेरिका के बाहर अपने टेल्कम पाउडर उत्पादों की बिक्त्रस्ी जारी रखना अनुचित है। शेयरधारकों के प्रस्ताव को उन्होंने सही बताया। उन्होंने कहा, भयानक कैंसर देने वाला यह उत्पाद आज भी ब्रिटेन और दुनिया भर में बेचा जा रहा है और कंपनी भारी मुनाफा कमा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें