पीएमएल-एन के भीतर बढ़ती अशांति के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई व वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेकर की जा रही नकारात्मक टिप्पणियों से खुद को किनारे कर लिया है। नवाज शरीफ ने उन्हें भ्रामक और गलत करार दिया है।
साल 2019 से लंदन में रह रहे नवाज शरीफ ने गुरुवार को पार्टी नेता आबिद शेर अली की ताजा टिप्पणी सहित गंठबंधन सरकार के खिलाफ बढ़ती आलोचना के मद्देजनर टि्वटर का सहारा लिया।
72 वर्षीय नवाज शरीफ ने गुरुवार की रात कहा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बारे में जो नकारात्मक टिप्पणियां की गईं, वे भ्रामक और गलत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शहबाज देश को मौजूदा समस्याओं से बाहर निकालेंगे।
पीएमएल-एन सुप्रीमो ने कहा, "सबसे चुनौतीपूर्म परिस्थिति में शहबाज शरीफ के ईमानदार और अथक प्रयास फल देंगे और वह इमरान खान द्वारा फैलाई गई गंदगी से देश को बाहर निकालेंगे।"
हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि वह किन टिप्पणियों का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद से पार्टी के भीतर बढ़ता तनाव देखा जा सकता है। इमरान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार को इसी साल अप्रैल में उनके गठबंधन सहयोगियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के जरिए गिरा दिया गया था।
आलोचना इस बहस से उपजी है कि क्या खान को नायक बनाने के लिए उसे हटाने का एक बुद्धिमानी भरा फैसला था। जब अर्थव्यवस्था डूब रही थी तब शहबाज शरीफ ने सरकार को संभाला और केवल अलोकप्रिय फैसलों के जरिए आसमान छूती महंगाई लाए।
शरीफ परिवार के रिश्तेदार आबिद अली ने 'जनविरोधी' नीतियों के लिए वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल की कड़ी आलोचना की, जिसमें बिजली की कीमतों में बढ़ोत्तरी शामिल थी, जिसने जनता पर दबाव डाला।
उन्होंने अन्य नेताओं की मौजूदगी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने मियां नवाज शरीफ से हस्तक्षेप करने और इसे (बिजली की कीमतों में वृद्धि) वापस लेने की अपील की है।"
संघर्ष 19 मई की शुरुआत में ही तब स्पष्ट हो गया था जब पार्टी की उपाध्यक्ष और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने एक रैली में मांग की थी कि जल्द चुनाव होना चाहिए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी इमरान खान की मांग का इस तरह समर्थन किया था।
मरियम ने कहा था, नवाज शरीफ लंदन में मेरा भाषण सुन रहे हैं। वह सरकार को अलविदा कहेंगे लेकिन पाकिस्तान के लोगों पर आर्थिक बोझ नहीं डालेंगे।