फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi-Biden Meet: टोक्यो में बैठक करेंगे मोदी और बाइडन, यूक्रेन स्थिति पर चर्चा के साथ होगी रचनात्मक वार्ता

Sun, 22 May 2022 06:09 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान यूक्रेन में हालात के साथ विभिन्न आपसी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
US President Joe Biden and PM Narendra Modi - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। मंगलवार को यहां होने वाली क्वाड डायलॉग बैठक से इतर होने वाली इस मुलाकात में यूक्रेन स्थिति पर निरंतर चर्चा के साथ एक रचनात्मक और स्पष्ट वार्ता भी शामिल रहेगी।

विज्ञापन

 
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मुलाकात को लेकर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा कि यह बैठक उन वार्ताओं के आगे का हिस्सा होगी जो इस मुद्दे पर पहले ही हो चुकी हैं कि हम यूक्रेन में स्थिति को किस तरह देखते हैं। 

अपनी जापान यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करूंगा। उन्होंने कहा है कि दोनों देश बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। हम क्षेत्रीय विकास और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत को जारी रखेंगे।
विज्ञापन


मोदी की जापान यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर हमारा रुख पूरी तरह स्पष्ट है और इसे कई बार दोहराया जा चुका है। फरवरी में हालात बिगड़ने की शुरुआत होने से ही हमने दोनों पक्षों से वार्ता का रास्ता अपनाने की अपील की है।

जापान में भारत के राजदूत को शिखर सम्मेलन से बड़ी उम्मीदें
24 मई को होने वाले इस क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले जापान के लिए भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा ने विश्वास जताया है कि विचार-विमर्श से दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे और इससे निवेश को आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जापान भारत में अवसरों को लेकर बहुत उत्साहित है।

वर्मा ने कहा कि जापान पीएलआई योजनाओं को लेकर बहुत उत्साहित है। हमें एक दूसरे को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम एक राउंड टेबल बैठक करने जा रहे हैं जिसमें लगभग 35 कारोबारी नेता शामिल होंगे। इसके अलावा ये नेता प्रधानमंत्री के साथ अलग-अलग बैठकें भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें