फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के साथ फोटो सेशन नेतन्याहू के चुनावी अभियान को देगा धार, जल्द भारत आ सकते हैं इस्राइली पीएम

Tue, 09 Jul 2019 06:36 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)
विज्ञापन
इस्राइलीब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में अपने देश में होने वाले आम चुनावों से पहले भारत आने की योजना बना रहे हैं। अप्रैल में गठबंधन बनाने में विफल रहने वाले नेतन्याहू को उम्मीद है कि भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ फोटो सेशन उनके चुनाव प्रचार अभियान को धार देगा। इस्राइल के एक प्रमुख समाचार पत्र में छपे एक लेख में यह बात कही गई है।
विज्ञापन


हारित्ज में कॉलम लिखने वाले योस्सी वेरटर ने लिखा है कि नेतान्याहू की किस्मत दगा दे चुकी है। इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो खिंचवाना उनकी मदद करेगा। पत्रकार ने लिखा, नेतन्याहू इस्राइल की सुरक्षा और आर्थिक हितों के रूप में इस यात्रा को ‘बेहद महत्वपूर्ण’ बताकर देश के सामने पेश करेंगे। 

उन्होंने आगे लिखा, मौजूदा हालात को देखते हुए येरूशलम के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वे नई दिल्ली से संपर्क कर रहे हैं ताकि नेतान्याहू को दिल्ली से न्यौता मिल सके। वेरटर के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी नेतन्याहू के सच्चे मित्र हैं। जरूरत में एक दोस्त हो दोस्त की मदद कर सकता है। 
विज्ञापन


भारतीयों ने नेतन्याहू को 25 अगस्त में भारत दौरे का सुझाव दिया है। हालांकि येरूशलम के प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह में हो तो बेहतर होगा क्योंकि तब चुनाव के लिए सिर्फ 10 दिन ही होंगे।
विज्ञापन

अप्रैल में नहीं बना गठबंधन

इस्राइल में अप्रैल में हुए चुनावों में सरकार का गठन नहीं हो सका था इसलिए यहां अब दोबारा चुनाव करवाए जा रहे हैं। नेतान्याहू गठबंधन बनाने में नाकाम साबित हुए थे और देश की संसद नेसेट में मई को हुए मतदान में सांसदों ने 74-45 के अनुपात में बंट कर देश में दोबारा आम चुनाव करवाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था।

नए मुकाम पर दोनों देशों की दोस्ती

आतंक की समान चुनौती, योग से लेकर गणित और हजारों साल पुरानी सभ्यता के वक्त के रिश्तों का हवाला देकर भारत-इस्राइल अपने संबंधों को नए मुकाम पर ले जाने का दावा कर रहे हैं। 2017 में इस्राइल दौरे के समय पीएम मोदी ने इस्राइल के साथ जारी साझा बयान में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया था। 

पीएम मोदी ने आतंकवाद, कट्टरपंथ और हिंसा को महामारी की तरह फैला हुआ बताया तो इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साथ मिलकर आतंकियों को खत्म करने की बात कही। इस दौरान दोनों देशों में अहम सैन्य समझौते हुए।

जब गुलदाउदी हुआ ‘मोदी’

पीएम मोदी के इस्राइल दौरे के दौरान यहां गुलदाउदी फूल की एक नस्ल का नामकरण ‘मोदी’ किया गया था। मोदी को इस फूल का गुलदस्ता भेंट किया गया था। पीएम मोदी ने इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिशहमार हाशिवा में दांजिगेर फूलों के फार्म का दौरा भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें