फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव जॉब्स ने जादूगर की तरह एपल को डूबने से बचाया : बिल गेट्स

Tue, 09 Jul 2019 05:22 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bill Gates - फोटो : facebook
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की इंटरव्यू में जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जॉब्स ने जादूगर की तरह एपल को बुरे दौरे के निकालकर दुनिया की टॉप कंपनी बना दिया। वे कमाल के व्यक्ति थे और टैलेंट चुनने का उनका तरीका अतुलनीय था।
विज्ञापन


गेट्स ने आगे कहा, जॉब्स हमेशा खुद भी प्रेरित रहते थे और अपने कर्मचारियों को भी प्रेरित करते रहते थे। जॉब्स के साथ काम करने वाले कभी थकते नहीं थे। डिजायनिंग को लेकर भी वह लाजवाब थे। उनके जैसे उदाहरण ज्यादा नहीं हो सकते। उन्होंने आगे कहा कि एक वक्त ऐसा भी आ गया था कि एपल बंद होने की कगार पर था लेकिन उन्होंने कंपनी को डूबने से बचा लिया। 

स्टीव उस जादूगर की तरह थे, जिनके जादू से लोग हैरान रह जाते थे। बता दें कि 80 के दशक में गेट्स और जॉब्स एक दूसरे के आलोचक और प्रतिस्पर्धी थे लेकिन, बाद में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। कैंसर की वजह से 2011 में जॉब्स का निधन हो गया था।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रंप के सोशल मीडिया सम्मेलन में फेसबुक-ट्विटर को न्योता नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में सोशल मीडिया पर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस सम्मेलन के लिए सोशल मीडिया जगत की दो दिग्गज कंपनियों फेसबुक और ट्विटर को न्योता नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में किए गए इस दावे पर व्हाइट हाउस ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सम्मेलन के लिए फेसबुक और ट्विटर को न्योता नहीं भेजा जाना आश्चर्यजनक नहीं है। दरअसल, इसका आयोजन सोशल मीडिया के मुद्दों पर बातचीत के लिए नहीं बल्कि सोशल मीडिया को लेकर दक्षिणपंथियों की शिकायतों का समाधान करने के लिए हो रहा है। ट्रंप समेत रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता फेसबुक, गूगल व ट्विटर पर डेमोक्रेट और वामपंथियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें