India-Indonesia Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया में राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), ब्रह्मोस मिसाइल और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने समझौतों और द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों की साझा संस्कृति को ताकत बताया। ईवीएम से जुड़े मुद्दे पर बनी सहमति के मुताबिक दोनों देशों ने अनुकूलित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के निर्यात पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
गुरुदेव टैगोर को याद कर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ एक साझा वक्तव्य के दौरान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को भी याद किया। पीएम मोदी ने वैश्विक तनाव के बीच भारत-इंडोनेशिया की साझा ताकत को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की इंडोनेशिया की ऐतिहासिक यात्रा की शताब्दी बड़े उत्साह के साथ मनाएंगे। महान शिक्षाविद् और इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री, देवान्तारा ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिक्षा पर उनके विचार गुरुदेव टैगोर के दर्शन से बहुत प्रभावित थे। इसलिए, भारत और इंडोनेशिया इस शताब्दी वर्ष को 'टैगोर-देवान्तारा सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष' के रूप में मनाएंगे।
ये भी पढ़ें- 'मैं आपकी कई योजनाओं को नकल करता हूं': इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ; क्या-क्या कहा?
सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति पर पीएम मोदी का रुख क्या?
बकौल पीएम मोदी, कल यानी बुधवार को राष्ट्रपति प्रभाओ के साथ योग्याकार्ता में प्रंबानन मंदिर के संरक्षण परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा। एक हजार साल से भी अधिक पुराना प्रंबानन मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के दौरान इस बात पर भी सहमति बनी है कि महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए, भारत इंडोनेशिया में स्टील, निकल और दुर्लभ-पृथ्वी स्थायी चुंबकों के निर्माण में निवेश करेगा।
ये भी पढ़ें- India-Indonesia Talks: भारत-इंडोनेशिया के बीच EVM-UPI और ब्रह्मोस मिसाइल पर करार, साझा ताकत पर क्या बोले पीएम?