फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी को त्रिनिदाद-टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, कहा- यह हमारे विशेष संबंधों की गहराई

Fri, 04 Jul 2025 09:17 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन

सार

PM Modi Trinidad and Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
विज्ञापन
पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी वैश्विक नेतृत्व क्षमता, भारतीय प्रवासी समुदाय से गहरे जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान मानवीय प्रयासों के लिए दिया गया। बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल पांच देशों के दौरे पर हैं और त्रिनिदाद और टोबैगो की यह दो दिन की यात्रा उनका दूसरा पड़ाव है। वहीं सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा, 'त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होकर मैं गौरवान्वित हूं। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं।'
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - PM Modi: 'एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..', कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए पीएम मोदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर ने गुरुवार को इस सम्मान की घोषणा की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को दोनों देशों के बीच साझा गौरव और ऐतिहासिक संबंध का प्रतीक बताया। यह प्रधानमंत्री मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा है। साथ ही यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वर्ष 1999 के बाद इस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
 
यह भी पढ़ें - Kamla Persad-Bissessar: त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की मुरीद, कहा- प्रभाव सीमाओं से परे
 

घाना ने भी पीएम मोदी का किया था सम्मानित
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने घाना की यात्रा की थी, जहां उन्हें 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' नाम के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, घाना की तरफ से दिया गया सम्मान पीएम मोदी को उनके 'श्रेष्ठ राजनयिक नेतृत्व और प्रभावशाली वैश्विक भूमिका' के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के साथ-साथ वैश्विक मंच पर उनके नेतृत्व को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें