फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE: पीएम मोदी का दुबई में नया CBSE कार्यालय खोलने का एलान, बोले- भारतीय समुदाय को मिलेगी सर्वोत्तम शिक्षा

Tue, 13 Feb 2024 11:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

UAE: पीएम मोदी ने कहा कि डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय छात्र यूएई के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किया गया था और जल्द ही दुबई में सीबीएसई का एक नया कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं। इसके बाद वह कतर जाएंगे। उन्होंने मंगलवार को 'अहलान मोदी' कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि दुबई में जल्द ही एक नया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसी) कार्यालय खोला जाएगा। उन्होंने यूएई में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 

विज्ञापन


दुबई में खुलेगा सीबीएसई का कार्यालय
पीएम मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय छात्र यूएई के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किया गया और जल्द ही दुबई में सीबीएसई का एक नया कार्यालय खोला जाएगा। ये संस्थान यहां भारतीय समुदाय को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में मददगार साबित होंगे। 

'दोनों देशों की उपलब्धियां दुनिया के लिए मॉडल'
दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने करीबी भाषाई संबंधों की सराहना की और भारत- यूएई की उपलब्धियों को दुनिया के लिए मिसाल बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत और यूएई की उपलब्धियां दुनिया के लिए एक मॉडल के रूप में काम करती हैं। भारत और यूएई की भाषाओं में भी नजदीकियां हैं। अपने 2015 के पहले दौरे को याद करते उन्होंने बताया कि किस तरह से क्राउन प्रिंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। जो अब राष्ट्रपति हैं। 
विज्ञापन


2015 के यूएई दौरे को किया याद
उन्होंने कहा, मुझे प्रधानमंत्री का पद संभालने के कुछ ही समय बाद 2015 में यूएई की अपनी पहली यात्रा अच्छी तरह याद है। यह तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूएई यात्रा थी। मुझे याद है कि क्राउन प्रिंस ने अपने पांच भाइयों के साथ हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया था। उस यात्रा के दौरान मुझे ऐसी भावना महसूस हुई, जैसे मैं अपने परिवार के पास आया हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें