फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के 25 मिनट बाद वापस लौटा

Mon, 07 Jun 2021 09:45 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के 25 मिनट बाद ही मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रियू वापस लौटना पड़ा। हालांकि डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद कमला हैरिस दूसरे विमान से रवाना हुईं।
विज्ञापन
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान को रविवार को उड़ान भरने के 25 मिनट बाद तकनीकी खामी की वजह से मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रियू वापस लौटना पड़ा। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक इससे ‘‘उनकी सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा खतरा पैदा नहीं हुआ।’’

विज्ञापन


उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ग्वाटेमाला और मेक्सिको की यात्रा पर जा रही थीं। हैरिस के साथ यात्रा कर रहे उनके प्रवक्ता साइमन सैंड्रर्स ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया, करीब डेढ़ घंटे बाद उप राष्ट्रपति कमला हैरिस दूसरे विमान से रवाना हुई।उन्होंने कहा कि यह तकनीकी खामी थी और सुरक्षा को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं थी।

विमान से उतरने के बाद उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि मैं ठीक हूं, मैं अच्छी हूं। हम सभी ने थोड़ी प्रार्थना तो जरूर की लेकिन अब हम सब सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें