अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
- फोटो : PTI
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान को रविवार को उड़ान भरने के 25 मिनट बाद तकनीकी खामी की वजह से मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रियू वापस लौटना पड़ा। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक इससे ‘‘उनकी सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा खतरा पैदा नहीं हुआ।’’
उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ग्वाटेमाला और मेक्सिको की यात्रा पर जा रही थीं। हैरिस के साथ यात्रा कर रहे उनके प्रवक्ता साइमन सैंड्रर्स ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया, करीब डेढ़ घंटे बाद उप राष्ट्रपति कमला हैरिस दूसरे विमान से रवाना हुई।उन्होंने कहा कि यह तकनीकी खामी थी और सुरक्षा को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं थी।
विमान से उतरने के बाद उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि मैं ठीक हूं, मैं अच्छी हूं। हम सभी ने थोड़ी प्रार्थना तो जरूर की लेकिन अब हम सब सुरक्षित हैं।