फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सीमा पर तैनात होने से फूट-फूटकर रोने लगते हैं चीन के फौजी

Tue, 22 Sep 2020 08:44 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी सैनिक - फोटो : wikipedia
विज्ञापन

तकरीबन पांच महीने से भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच कई मर्तबा बातचीत हो चुकी है, लेकिन इसका कोई सार्थक हल नहीं निकल सका है। 

विज्ञापन


गत सोमवार को ही दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की छठी बैठक हुई, जो काफी देर तक चली। इस बैठक के दौरान भी समस्या का कोई निदान नहीं निकला। हालांकि, इस बैठक में भी दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रखे जाने पर सहमति बनी।

बहरहाल, इसी बीच चीनी सेना के जवानों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चीनी सैनिक रोते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि चीन के ये सैनिक भारतीय सीमा पर उनकी तैनाती किए जाने को लेकर आंसू बहा रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो पहले चीन में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 20 सितंबर को सामने आया था, लेकिन ताइवान न्यूज ने इसे मंगलवार यानी 22 सितंबर को रिपोर्ट किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस वीडियो को फूयांग रेलवे स्टेशन जाते समय बस में शूट किया गया था। इन जवानों को ट्र्र्रेनिंग के बाद भारतीय सीमा के निकट पोस्टिंग पर भेजा जा रहा था। 

इन जवानों को पहले हुबेई प्रांत के एक मिलिट्री कैंप जाना था और फिर वहां से इनकी पोस्टिंग भारतीय सीमा के नजदीकी इलाकों में होनी थी। ये सैनिक कॉलेज के छात्र थे। इन सैनिकों में से पांच ने तिब्बत में सेवा दी थी।

बता दें कि लद्दाख की सीमाएं पूर्व में तिब्बत से मिलती हैं, जहां इसी साल जून में गलवां घाटी में हिसंक झड़प हुई थी। वीडियो में चीनी सैनिक लड़खड़ाती आवाज में चीनी सेना पीपल्स लीबरेशन आर्मी (पीएलए) का गीत 'ग्रीन फ्लॉवर्स इन द आर्मी' गाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें