फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippines: उपराष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग को सुप्रीम कोर्ट ने बताया असांविधानिक, कई मुकदमों से मिलेगी राहत

Fri, 25 Jul 2025 04:43 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

पांच फरवरी को राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर की हत्या की साजिश रचने, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल रहने और विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस की सेना के खिलाफ चीन की आक्रामक कार्रवाई की निंदा करने में विफल रहने के आरोप में प्रतिनिधि सभा के सांसदों ने महाभियोग लगाया था। प्रतिनिधि सभा के फैसले के खिलाफ दुतेर्ते ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
Philippines Vice President Sara Duterte - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते के खिलाफ लाए गए महाभियोग को असांविधानिक करार दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को फैसले में कहा कि उपराष्ट्रपति के खिलाफ दायर महाभियोग मामले में तकनीकी कारणों से देश के संविधान का उल्लंघन हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उपराष्ट्रपति दुतेर्ते को राष्ट्रपति को हत्या की धमकी देने समेत कई मुकदमों से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


पांच फरवरी को राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर की हत्या की साजिश रचने, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल रहने और विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस की सेना के खिलाफ चीन की आक्रामक कार्रवाई की निंदा करने में विफल रहने के आरोप में प्रतिनिधि सभा के सांसदों ने महाभियोग लगाया था। सांसदों ने मामले को सुनवाई के लिए सीनेट के पास भेजा था। न्यायालय की प्रवक्ता केमिली टिंग ने कहा प्रतिनिधि सभा ने महाभियोग मामले में एक नियम का उल्लंघन किया है। नियम यह है कि निचले सदन द्वारा एक वर्ष में केवल एक ही महाभियोग मामले पर कार्रवाई की जा सकती है। 

प्रतिनिधि सभा के फैसले के खिलाफ दुतेर्ते ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस मामले में अदालत ने कहा कि यह फैसला तुरंत लागू करने योग्य है। कोर्ट ने कहा कि किसी भी राजनीतिक नतीजे का पक्ष लेना हमारा कर्तव्य नहीं है। हमने आरोपों की श्रृंखला पर कोई फैसला नहीं सुनाया है। हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि राजनीति न्यायपूर्ण कानून के दायरे में हो। अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अंतिम हो जाता है तो उपराष्ट्रपति के विरोधी एक साल बाद एक और महाभियोग का मुकदमा दायर कर सकते हैं।
विज्ञापन


सारा दुतेर्ते पर आरोप
उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते पर भ्रष्टाचार और हत्या की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने नवंबर में एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और हाउस स्पीकर मार्टिन रोमुआल्देज को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी हैं सारा
उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी हैं। उन पर भ्रष्टाचार, राजद्रोह, आतंकवाद और विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस बलों के खिलाफ चीन की आक्रामक कार्रवाइयों का विरोध करने और निंदा करने के फिलीपींस सरकार के प्रयासों का खुले तौर पर समर्थन करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया गया है। दुतेर्ते ने कथित तौर पर अपने पिता द्वारा अवैध ड्रग्स के खिलाफ की गई क्रूर कार्रवाई का समर्थन किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें