फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vietnam Bus Accident: वियतनाम में भीषण बस दुर्घटना; नौ लोगों की मौत, मृतकों में कई मासूम बच्चे भी

Fri, 25 Jul 2025 03:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य वियतनाम में शुक्रवार तड़के एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 16 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में कई मासूम बच्चों की भी जान चली गई है। 

विज्ञापन


दुर्घटना हा-तिन्ह प्रांत में लगभग 1:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। यहां एक बस राजधानी हनोई से दानंग जा रही थी। तभी वाहन अचानक सड़क से नीचे उतर गया और कई ट्रैफिक साइनबोर्ड से टकराया। इसके बाद अनियंत्रित बस पलट गई। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की उम्र 4 से 49 वर्ष के बीच थी। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। अल अरबिया ने एक सरकारी बयान का हवाला देते हुए बताया कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वियतनाम में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले छह महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 5,024 लोगों की मौत हुई है। अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह संख्या 2024 में इसी अवधि में दर्ज 5,343 मौतों से थोड़ी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें