फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maria Ressa: कर चोरी के आरोपों से मुक्त हुईं नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया रसा, फैसले को बताया न्याय की जीत

Wed, 18 Jan 2023 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

साल 2021 में शांति का नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया रसा को कर चोरी के मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली है। फैसले के आने बाद मारिया रसा ने खुशी जताई और इसे न्याय की जीत बताया।
विज्ञापन
नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया रसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 में शांति का नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया रसा को अदालत से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, अदालत ने उन्हें कर चोरी के आरोप से मुक्त कर दिया है। वहीं फैसले के आने बाद मारिया रसा ने खुशी जताई और इसे न्याय की जीत बताया। बता दें कि मारिया रसा फिलीपींस की रहने वाली हैं और उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को लेकर 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।

विज्ञापन


मारिया रेसा पर क्या था आरोप?
बता दें कि मारिया रेसा की समाचार वेबसाइट  रैपर पर कर चोरी के गंभीर आरोप लगे थे। कर चोरी का आरोप राज्य की राजस्व एजेंसी ने लगाया था। राजस्व एजेंसी के मुताबित मारिया रेसा की समाचार वेबसाइट रैपर ने विदेशी निवेशकों को 2015 की डिपॉजिटरी रसीदों की बिक्री की आय को अपने कर रिटर्न से हटा दिया था, जो बाद में इसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए प्रतिभूति नियामक का आधार बन गया।

मारिया रेसा ने बताया न्याय और सच्चाई की जीत
नोबेल विजेता मारिया रेसा ने फैसले के बाद इसे न्याय और सच्चाई की जीत बताते हुए कहा कि मेरा बरी होना सिर्फ रैपर के लिए नहीं है, यह हर फिलीपींस वासियों के लिए है, जिस पर कभी भी अन्यायपूर्ण आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ खुलकर बात रखती है न्यूज साइट रैपर  
मारिया रेसा न्यूज साइट रैपर की सह-संस्थापक हैं। इस वेबसाइट की शुरूआत 2012 में हुई थी। साइट के फेसबुक पर पांच मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। मारिया को तीक्ष्ण और सूक्ष्म विश्लेषण के लिए जाना जाता है। रैपर फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और उनकी नीतियों की खुले तौर पर आलोचना करने वाले कुछ फिलीपींस मीडिया संगठनों में से एक है।

दुतेर्ते की नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैपर खास तौर पर मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर लोगों को बिना कानूनी कार्रवाई के मार डालने की दुतेर्ते की नीतियों का पुरजोर विरोध करता रहा है। इसके अलावा  मानवाधिकार उल्लंघन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी इस न्यूज साइट पर कई आलोचनात्मक समाचार प्रकाशित किए हैं। मारिया रेसा ने व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया पर सरकारी प्रचार प्रसार पर रिपोर्ट तैयार की है। इस वजह से उन्हें कई कानूनी मामलों और ऑनलाइन घृणा का सामना करना पड़ा।

मारिया रेसा कई बार हो चुकी हैं गिरफ्तार
उन्हें अपने पेशे में कारण कई मामलों में गिरफ्तार भी किया गया है। वह 2016-2021 के दौरान ऑनलाइन दुर्व्यवहार का खूब शिकार हुई और उन्हें लगातार धमकियां भी मिलीं। एक समय ऐसा आया कि उन्हें फेसबुक पर एक घंटे में औसतन 90 से अधिक घृणित लिंग आधारित संदेश प्राप्त हुए। उनका कहना है कि यह सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं। पिछले दो सालों में रेसा के खिलाफ दस गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। उन्हें 2019 में दो बार गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें