फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव: भारत की सीमा के पास चीन के सैन्य-निर्माण पर पेंटागन चिंतित

Fri, 17 Dec 2021 06:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पिछले कई सालों से सीमा पर चीन के साथ भारत का तनाव बरकरार है। इस पर अमेरिका की रक्षा एजेंसी पेंटागन ने भी भारत का साथ दिया है। 
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन के सैन्य निर्माण से पेंटागन चिंतित है। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों को उम्मीद है कि भारत, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का मुकाबला करने में पूरी तरह सक्षम है।

विज्ञापन


हेरिटेज फाउंडेशन के एशियन स्टडीज सेंटर के रिसर्च फेलो जेफ स्मिथ के मुताबिक, चीन सभी सीमाओं पर बेहद आक्रामक है, लेकिन सिर्फ भारतीय सीमा पर उसे बराबरी का प्रतिरोध मिला है, जिससे साफ हो गया कि भारत को डराना-धमकाना चीन के बूते की बात नहीं है।

पेंटागन की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माण हिंद-प्रशांत क्षेत्र की आक्रामकता के समान है, जब नवंबर में चीन के जहाजों ने फिलीपीन की आपूर्ति नौकाओं को रोकने की कोशिश की थी। बीजिंग ने भारतीय सीमा के पास  लंबी दूरी के रणनीतिक बमवर्षक विमान तैनात किए थे। हालांकि, भारत ने चीन का अधिक मुखर होकर राजनयिक व सैन्य प्रतिरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें