फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: यात्री ने गुड-लक के लिए हवाई जहाज के इंजन में फेंका सिक्का, चार घंटे के लिए रोकनी पड़ी उड़ान

Sat, 09 Mar 2024 10:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीनी मीडिया के अनुसार, लंबे इंतजार के बाद देरी की वजह सामने आई। इस घटना से जुड़े एक वीडियो के अनुसार, हवाई जहाज के इंजन में सिक्का फेंकने वाले यात्री से फ्लाइट अटेंडेंट को पूछताछ करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सान्या से बीजिंग के लिए चाइना सदर्न एयरलाइंस की उड़ान छह मार्च को यात्रियों के लिए निराशाजनक साबित हुई। दरअसल, चाइना सदर्न एयरलाइंस सुबह के 10 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन एक असामान्य घटना के कारण यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एक यात्री ने हवाई जहाज के इंजन में ही सिक्का फेंक दिया था। 
विज्ञापन


हवाई जहाज के इंजन में यात्री ने फेंका सिक्का
चीनी मीडिया के अनुसार, लंबे इंतजार के बाद देरी की वजह सामने आई। इस घटना से जुड़े एक वीडियो के अनुसार, हवाई जहाज के इंजन में सिक्का फेंकने वाले यात्री से फ्लाइट अटेंडेंट को पूछताछ करते हुए देखा गया। यात्री की इस अंधविश्वास के कारण अन्य लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय समयानुसार फ्लाइट दोपहर के 2:16 बजे तक रवाना नहीं हो पाई। हालांकि, जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सिक्का ढूंढ निकाला। उन्होंने सिक्कों की संख्या का खुलासा नहीं किया। 

इस घटना पर चाइना सदर्न एयरलाइंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना को असभ्य व्यवहार बताया है। एयरलाइन ने हवाई जहाजों पर वस्तुएं फेंकने के मामलों में कहा कि यह विमानन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इसके लिए आरोपियों को सजा दी जाएगी। 
विज्ञापन


तीन साल पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
चीन में 2021 में इसी तरह की एक घटना के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया था। इस उड़ान में करीब 148 यात्री शामिल थे, जो विफेंग से हाईकू जा रहे थे। उड़ान भरने से पहले वैंग नाम के एक यात्री ने एक लाल कागज में सिक्का को लपेटकर हवाई जहाज के इंजन में फेंक दिया था। उड़ान भरने से ठीक पहले ही एयरपोर्ट कार्यकर्ताओं ने रनवे पर ही कुछ सिक्के देख लिए थे, जिसके बाद उन्होंने केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी। इस घटना के कारण उड़ान को रद्द करने का आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें