फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुस में बड़ा हादसा: मॉस्को के पास यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

Fri, 12 Jul 2024 11:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हालांकि, हादसे के वक्त विमान में कोई यात्री सवार नहीं था लेकिन, विमान का संचालन कर रहे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

विज्ञापन
हवाई जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में एक बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी मॉस्को के पास एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हालांकि, हादसे के वक्त विमान में कोई यात्री सवार नहीं था लेकिन, विमान का संचालन कर रहे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

मॉस्को के व्नूकोवो हवाई अड्डे की तरफ जा रहा था विमान
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह विमान गेजप्रोम एविया का था। गेजप्रोम, रूस में प्राकृतिक गैस की बड़ी कंपनी भी है। अधिकारियों ने बताया कि विमान, मॉस्को के व्नूकोवो हवाई अड्डे की तरफ जा रहा था। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ‘द इनवेस्टिगेशन कमेटी’ ने इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें