फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: 'इस्राइली गोलीबारी में 14 लोग मारे गए', फलस्तीनियों के दावे पर IDF बोली- चेतावनी देने के लिए चलाई गोली

Mon, 09 Jun 2025 01:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देइर अल-बलाह

सार

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा पट्टी में नए स्थापित किए गए दो सहायता वितरण केंद्रों की ओर बढ़ते लोगों पर इस्राइली सेना ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, सेना ने इस पर सफाई में कहा है कि उसने उन संदिग्ध लोगों पर गोलियां चलाईं, जिन्होंने चेतावनी की नजरअंदाज कर दिया था। 
विज्ञापन
गाजा पट्टी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और कुछ चश्मदीदों ने रविवार को बताया कि गाजा पट्टी में दो सहायता वितरण केंद्रों की ओर बढ़ते समय इस्राइली गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये केंद्र इस्राइल और अमेरिका के समर्थन से चलाए जा रहे थे। वहीं, इस्राइली सेना का कहना है कि उसने अपने सैनिकों के पास आने वाले लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों में सहायता वितरण केंद्रों के पास लगातार गोलीबारी हो रही है। 20 महीने के युद्ध के बाद हजारों भूखे फलस्तीनी यहां खाने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। चश्मदीदों का कहना है कि गाजा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, पास के इस्राइली सैनिकों ने गोलीबारी की है औऱ 80 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 

पिछले 24 घंटों में अस्पतालों में पहुंचे 108 शव
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गाजा के अस्पतालों में कम से कम 108 शव पहुंचे हैं। वहीं, इस्राइली सेना का कहना है कि उसने पिछले दिन गाजा में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: 'ग्रेटा थनबर्ग की सहायता नौका गाजा नहीं पहुंचने देंगे', इस्राइली रक्षा मंत्री काट्ज ने दी चेतावनी

नासिर अस्पताल लाए गए 11 शव
हाल ही में मिले शवों में से 11 को दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल लाया गया। फलस्तीनी चश्मदीदों का कहना है कि राफा के पास गाजा मानवतावादी फाउंडेशन (GHF) की मदद साइट से लगभग एक किलोमीटर दूर गोलचक्कर पर इस्राइली सेना ने कुछ लोगों पर गोलीबारी की। वहीं, इस्राइली सेना का कहना है कि उसने केवल उन संदिग्ध लोगों पर चेतावनी देने के लिए गोली चलाई, जिन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था। सेना ने कहा कि गोलीबारी उस क्षेत्र में की गई, जिसे रात में सक्रिय युद्ध क्षेत्र माना जाता है। 

अल-अवदा अस्पताल को मिला एक शव और 29 घायल
अल-अवदा अस्पताल का कहना है कि उसे एक व्यक्ति का शव और 29 लोग घायल मिले। ये सभी मध्य गाजा में एक अन्य जीएचएफ सहायता वितरण केंद्र के पास घायल हुए थे। वहीं, सेना ने कहा कि उसने सुबह 6:40 बजे के करीब चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, लेकिन इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें: US-China Trade Talks: लंदन में अमेरिका-चीन वार्ता से पहले उपजा नया विवाद, टैरिफ पर बने समझौते पर मंडराया खतरा
विज्ञापन


सहायता वितरण केंद्रों के पास नहीं हुई कोई हिंसा: जीएचएफ
जीएचएफ के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उसके वितरण केंद्रों या आसपास कोई हिंसा नहीं हुई। अधिकारी ने कहा कि रविवार को तीनों स्थानों पर सहायता पहुंचाई गई। समूह ने पिछले सप्ताह इस्राइली सेना के साथ सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने के लिए सहायता केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। इस दौरान जीएचएफ ने लोगों को तय रास्तों पर ही आने को कहा था। 

इस्राइली सैन्य क्षेत्र में बनाए गए नए सहायता केंद्र
नए सहायता केंद्र इस्राइली सैन्य क्षेत्रों के अंदर बनाए गए हैं। ये जगहें मीडिया की पहुंच से दूर हैं। जीएचएफ ने यह भी बताया कि वह राफा के उत्तर में एक समुदाय को सीधे मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें