फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: बाल-बाल बचे इमरान खान, उड़ान भरते ही विमान ने खोया संतुलन, पांच मिनट के भीतर की गई आपात लैंडिंग

Sun, 11 Sep 2022 01:33 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान में तकनीकी खामी के बाद इसकी आपात लैंडिंग कराई गई। अगर थोड़ी देर हो जाती तो विमान क्रैश हो जाता।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ले जा रहा एक विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान शनिवार को एक रैली को संबोधित करने के लिए गुजरांवाला जा रहे थे। इस दौरान विमान संतुलन खोने लगा जिसके बाद पायलट ने आनन-फानन में कंट्रोल टॉवर से संपर्क किया और विमान को इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारने में कामयाब रहे। हालांकि, बाद में उन्होंने सड़क मार्ग से गुजरांवाला की यात्रा की।

विज्ञापन


गुजरांवाला में गरजे इमरान
गुजरांवाला पहुंचते ही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित किया और चेतावनी दी कि अगर देश और अर्थव्यवस्था को मौजूदा सरकार के तहत बचाना है तो आवाज उठाएं। जिन्ना स्टेडियम में उन्होंने कहा,  कि मैं उन लोगों को संबोधित कर रहा हूं जिनके पास ताकत है।  उन्होंने कहा कि मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि यह सरकार किस तरह इस देश और अर्थव्यवस्था को नीचे ले जा रही है। 

इमरान खान ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को दोहराया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान खान ने एक बार फिर पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की अपनी मांग को दोहराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो उनके आह्वान पर शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा या फिर जबरन चुनाव करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


 इमरान खान अदालत की अवमानना के आरोपों का सामना कर रहे
बता दें कि इमरान खान एक महिला जज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के लिए अदालत की अवमानना के आरोपों का सामना कर रहे हैं। कोर्ट ने इमरान के खिलाफ अवमानना के मामले में उनके जवाब को असंतोषजनक बताते हुए अभियोग तय करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें