फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आतंकी देश घोषित होगा पाक, अमेरिकी कांग्रेस में बिल पेश

Fri, 10 Mar 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकी राष्ट्र घोषित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में बिल पेश किया गया है। गुरुवार को सदन की आतंकवाद संबंधी उपसमिति के अध्यक्ष टेड पो ने संसद में पाकिस्तान स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज्म एक्ट (HR 1449) विधेयक पेश किया। पिछले 6 महीनों में इस बिल को दो बार पेश किया जा चुका है। 
विज्ञापन


बिल को पेश करते हुए पो ने कहा  'पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है, वहीं इस्लामाबाद  हमेशा से अमेरिका के दुश्मनों को मदद पहुंचाता है।'

उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान के खिलाफ जरूरत से भी ज्यादा सबूत हैं जिनमें ओसामा बिन लादेन को पनाह देने और हक्कानी नेटवर्क के साथ नजदीकी संबंध शामिल हैं। इन सभी सबूतों से यकीन होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ हमारी मुहिम में हमारे साथ नहीं है।'

पो ने कहा  'समय आ गया है पाकिस्तान को उसकी वादाखिलाफी की सजा के तौर पर उसे मदद मिलनी बंद होनी चाहिए और पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें