फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: लव मैरेज करने पर अदालत ने लगाया 17 लाख जुर्माना

Fri, 10 Mar 2017 06:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पाकिस्तान में कबाइली परिषद की अदालत ‘जिरगा’ ने लव मैरेज करने पर एक व्यक्ति को अजीबोगरीब सजा सुनाई है। जिरगा ने उसे अपनी पत्नी के परिवार को 17 लाख जुर्माना देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


इस हफ्ते दक्षिण सिंध प्रांत के कांधकोट-काशमोर जिले में तांगवानी के नजदीक बाजार अबाद गांव में कबाइली परिषद की बैठक के दौरान जिरगा ने व्यक्ति को व्यभिचारी घोषित किया और दंपति को तीन महीने के लिए गांव से निर्वासन का आदेश दिया। 

पाकिस्तान के अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने आठ महीने पहले कानून की अदालत में अपनी इच्छा से उस व्यक्ति से शादी की थी। उसके परिवार वालों ने इसकी शिकायत जिरगा में की थी और उनसे शादी के बुरे नाम के लिए मुआवजे की मांग की। 
विज्ञापन


मीर अशरफ अली बिजारनी की अध्यक्षता में जिरगा ने व्यक्ति को दोषी माना और उस पर 17 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। गौरतलब है कि पिछले महीने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने एक विधेयक पारित कर देश में सदियों पुराने जिरगा और पंचायत प्रणालियों को कानूनी और संवैधानिक कवर दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें